देहरादून बंजारावाला में सीवरेज और सड़क निर्माण बना जनता के लिए सिरदर्द, तीन साल से अधूरे कार्यों से बढ़ी परेशानी

देहरादून बंजारावाला में सीवरेज और सड़क निर्माण बना जनता के लिए सिरदर्द, तीन साल से अधूरे कार्यों से बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट : सागर मलिक
देहरादून। राजधानी देहरादून के वार्ड 84 बंजारावाला कारगी, क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर चल रहा निर्माण कार्य जनता के लिए मुसीबत बन गया है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के तहत चल रहा यह प्रोजेक्ट तीन साल बाद भी अधूरा पड़ा है। स्थिति यह है कि स्थानीय लोग अब धरना प्रदर्शन और जिलाधिकारी से शिकायत की तैयारी में हैं।

कन्हैया विहार, शिवालिक एनक्लेव, औघड़बाबा मंदिर के पास गायत्री कॉलोनी, एकता पुरम और दुर्गा एनक्लेव जैसे कई मोहल्लों में सीवरेज लाइन और सड़कों के काम अधर में लटके हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है, और एजेंसी की ओर से केवल वादे किए जा रहे हैं।

अधूरा काम, अधूरी योजनाएं

कन्हैया विहार में तीन साल पहले सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक न तो काम पूरा हुआ और न ही पेयजल लाइन डाली गई। लोगों का कहना है कि जिस कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई है — विष्णु प्रकाश आर पुगलिया लिमिटेड—उसके पास न मशीनें हैं और न ही पर्याप्त जनशक्ति। यही कारण है कि काम की रफ्तार बेहद धीमी है।

वहीं, शिवालिक एनक्लेव की निवासी ऋचा श्रीवास्तव ने सीएम पोर्टल तक पर शिकायत की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गायत्री कॉलोनी में दो साल पहले डाली गई पानी की लाइन के बाद कीचड़ और गंदगी का आलम ऐसा है कि लोगों को बरसों से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी बने मूकदर्शक

स्थानीय निवासी बताते हैं कि प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सैनी से रोजाना संपर्क होता है, लेकिन धरातल पर कार्य की गति शून्य है। एकता पुरम में पंकज सती और राज अंतवाल का कहना है कि अक्टूबर 2024 में उनके घर के रैम्प तोड़ दिए गए थे, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी।

मोनाल एनक्लेव से लेकर पंचायतघर तक की सीवरेज लाइन अभी तक नहीं डाली गई है, जबकि अधिकारियों का दावा है कि प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है और केवल “फिनिशिंग” का काम बचा है।

जनता की चेतावनी

दुर्गा एनक्लेव विकास समिति के अध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र सिंह रावत, कैप्टन राजा राम नौटियाल, देवेंद्र जोशी, राम किशोर चौहान, महिपाल भंडारी, बबीता नौटियाल, पंकज सती, राज अंतवाल, पूर्व सैनिक विजय सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, विनोद जुयाल, होशियार सिंह बिष्ट और बलिराम चौहान सहित दर्जनों लोगों ने चेताया है कि यदि बरसात से पहले ये कार्य पूर्ण नहीं हुए तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवपलमेंट एजेंसी के कार्यालय पर धरना देंगे।

सवालों के घेरे में एजेंसी

जनता पूछ रही है कि आखिर तीन वर्षों से चल रहा प्रोजेक्ट कब पूरा होगा? एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है? क्या प्रशासन तब जागेगा जब कोई हादसा हो जाएगा?

अब देखना यह है कि बरसात से पहले सरकार और प्रशासन कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर जनता के सब्र का बाँध टूटेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मोहल्ला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Sat Jun 21 , 2025
देहरादून: मोहल्ला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,सागर मलिकआज धर्मपुर विधानसभा के ‘केदारनगर मण्डल’ के अंतर्गत मोथरोवाला के धोबी घाट, सामुदायिक भवन में कैन्ट शक्तिकेन्द्र पर भारत का’ ‘अमृत काल’ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के तहत’ आयोजित मौहल्ला चौपाल’ का कार्यक्रम हुआ है,, इस कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement