राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के सानिध्य में देश भर की स्लम बस्ती की महिलाओं के लिए खोले जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के सानिध्य में देश भर की स्लम बस्ती की महिलाओं के लिए खोले जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -94161-91877

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जरूरतमंद गरीब महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर।

फरीदाबाद :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा नहर पार, फरीदाबाद की स्लम बस्ती में संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा , ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट व संचालिका सीमा बाल्यान के संयोजन से स्लम बस्ती में रह रही महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए 2 मशीनें भेंट करके एक सिलाई सेंटर खोला गया है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि स्लम बस्ती में रह रही महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने लिए सिलाई से बने वस्त्र बेच कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। अम्बिका शर्मा का फरीदाबाद में जगह जगह सिलाई सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवता और महिला सशक्तिकरण के कार्य करना है। फरीदाबाद में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जगह जगह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड-19 निगेटिव का रिपोर्ट साथ शिवरीनारायण माघ मेला के सुरक्षित आयोजन के लिए कलेक्टर के दिशा-निर्देश

Mon Feb 22 , 2021
जांजगीर-चांपा 21 फरवरी 2021/   कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज  नगर पंचायत शिवरीनारायण के  कार्यालय भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर शिवरीनारायण मेले के  सुरक्षित आयोजन के संबंध में चर्चा की।  कलेक्टर ने कहा कि मेला आयोजन के साथ  कोविड-19, सहित स्वास्थ्य सुरक्षा के निर्देशों का कड़ाई से […]

You May Like

advertisement