कुरुक्षेत्र की शगुन मेहरा ने यूपीएससी परीक्षा में प्राप्त किया 618 रैंक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र,7 मार्च : कुरुक्षेत्र जिला की शगुन मेहरा ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करते हुए अपने प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिसमें शगुन मेहरा 618 रैंक हासिल किया है।
वहीं दूसरी ओर शगुन मेहरा की सफलता पर परिजनों और सभी सगे संबंधियों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। वे मौजूदा समय में अंबाला सिटी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बीएससी कंप्यूटर साइंस पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी उसके बाद मास्टर कंप्यूटर एप्लीकेशन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की है। वह मूल रूप से कुरुक्षेत्र के गांव लोहार माजरा से हैं ।जबकि मौजूदा समय में कुरुक्षेत्र के अर्बन स्टेट में रह रहे हैं।
जबकि उनके पिता यशपाल मेहरा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए हैं जो कि हरियाणा पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। वहीं उनकी बड़ी बहन विदेश में सेटल है। वहीं छोटा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।
शगुन ने अपनी उपलब्धि पर माता-पिता और गुरुजनों का जताया आभार।
शगुन ने कहा कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी युवा को कभी सफलता न मिलने से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए कोशिश करने वालों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ को मिला आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026

Sun Mar 8 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 पलवल,7 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की डीन प्रोफेसर (डॉ.) सुचित्रा वशिष्ठ को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आइकॉनिक विमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एमएस टॉक्स इवेंट्स […]

You May Like

advertisement