हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिरोजपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का, शहीद सुखविंदर सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस, मल्लांवाला खास में किया गया आयोजन

हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिरोजपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का, शहीद सुखविंदर सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस, मल्लांवाला खास में किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 30 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    मल्लांवाला खास स्थित शहीद सुखविंदर सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस में हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल फिरोजपुर के द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को मधुमेह (Diabetes) तथा बवासीर (Piles) जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

   इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मोनिका श्रेष्ठा एवं डॉ. साहिल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें इन बीमारियों से बचाव, सही खान-पान, जीवनशैली में सुधार एवं समय पर उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

    डॉक्टरों ने बताया कि मधुमेह और बवासीर जैसी समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना और सही उपचार लेना अत्यंत आवश्यक है। शिविर के दौरान लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के समाधान भी दिए गए।

विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ ने इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

  इस शिविर से विद्यार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को काफी लाभ प्राप्त हुआ और सभी ने इस पहल की सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएमओ सभागार में कोल्ड चेन प्रशिक्षण का शुभारंभ, टीकाकरण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

Tue Mar 31 , 2026
सीएमओ सभागार में कोल्ड चेन प्रशिक्षण का शुभारंभ, टीकाकरण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

You May Like

Breaking News

advertisement