पूर्वांचल ब्यूरो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर उसरहटा गांव में एक युवक पत्नी से हुए विवाद के बाद खुद तो जहर खाया ही साथ ही अपने दुधमुंहे बच्चे को भी कीटनाशक पदार्थ खिला दिया।युवक की मौत हो गयी। जबकि बच्चे की हालत गम्भीर बनी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में कोहराम मचा रहा।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर उसरहटा गांव निवासी 27 वर्षीय हौसील पुत्र पांचू कन्नौजिया बुधवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद कर लिया। बात इतनी बढ़ गयी कि पत्नी नाराज होकर अपने दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर दोपहर में मायके चली गई। काफी देर तक पत्नी के आने का पति इंतजार करता रहा। शाम को जब वह नहीं लौटी तो क्षुब्ध पति खुद कीटनाशक खाते हुए बच्चे को भी खिला दिया। जिससे दोनों की तवियत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिवार के अन्य सदस्य दोनों को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। हौसील को मृत घोषित कर दिया गया। दुधमुंहे बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।