संगठन और देश को समर्पित है शैलजा का जीवन : लक्ष्मी कान्त शर्मा

कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा के कार्यालय पर मनाया गया कुमारी शैलजा का जन्मदिन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा का जन्मदिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा के कार्यालय पर केक काट कर मनाया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि बहन कुमारी शैलजा का जीवन संगठन तथा देश को समर्पित रहा है। उन्होंने सदा कांग्रेस के कार्यकर्ता के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उनका जीवन बेहद सादा रहा है। न केवल राजनैतिक बल्कि समाज के हर तबके को ऊपर उठाने के लिए सदा प्रयासरत रहती हैं। उनके जमन्दिन पर लक्ष्मी कान्त शर्मा ने केक काटते हुए उनकी लम्बी उम्र तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मधुसूदन बवेजा ऐडवोकेट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निशि गुप्ता, किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह राणा, ब्राह्मण नेता शिवकुमार पाराशर, सेवादल के पूर्व सचिव शिवचंद, जिला महिला उपाध्यक्ष वीना सैनी, पंचयत सदस्य रिंकू अग्रवाल, जिला महिला महासचिव सुदेश गौत्तम, थानेसर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ने भी बहन शैलजा की लम्बी उम्र की कामना की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदों को किया गया नमन।

Wed Sep 25 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। देश प्रेम के गीतों से वृद्धाश्रम को गुंजायमान कर दिया। कुरुक्षेत्र, 23 सितम्बर : प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ प्रेरणा संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। सभी ने वृद्धाश्रम परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर अपने श्रद्धा सुमन […]

You May Like

Breaking News

advertisement