जिले में शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 09 मार्च 2024/ जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूहों एवं ग्राम संगठन संकुल स्तरीय संगठनों के पदाधिकारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाइव कार्यक्रम के द्वारा जिले की महिलाओं को संबोधित किया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में जिला कोरबा के 11 ग्रामीण स्थानो पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के हित में किये जा रहे कार्यों के विषय में बताया गया। उन्होने शासन द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ स्व सहायता समूहों की महिलाए को मिले। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना। नारी शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम ग्राम पंचायत चैतमा, हरदीबाजार, कुदमुरा, बताती, उरगा, पसान, कोरबी, करतला आदि ग्राम पंचायतों में अग्रेषित किया।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के पहले दिन का हुआ आयोजन

Sat Mar 9 , 2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियां संचालित कोरबा 09 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 06 से 08 मार्च तक 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजन कराया जा रहा है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement