जिले में शाला प्रवेश उत्सव 2025 का हुआ आगाज

 कलेक्टर श्री लंगेह ने दिया शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

विद्यालयों में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, बच्चों ने ली सेल्फी

महासमुंद, 16 जून 2025/ प्रदेशभर में शिक्षा को जनांदोलन का रूप देने और प्रत्येक बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 जून 2025 को शाला प्रवेश उत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महासमुंद जिले के पीएम श्री बृजराज प्राथमिक शाला में प्रवेशोत्सव का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, जिला मिशन समन्वयक  रेखराज शर्मा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी  उपस्थित रहे।

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल नामांकन का अवसर नहीं, बल्कि यह प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।  

कलेक्टर श्री लंगेह ने शिक्षकों और पालकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्प लें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन योजना से कोई भी बच्चा वंचित न हो, और गणवेश वितरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए।विद्यालय प्रांगण में इस आयोजन को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों की मुस्कान, रंग-बिरंगे गुब्बारे और पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्रों ने इस दिन को शैक्षणिक पर्व में बदल दिया।

जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक ने कहा कि शाला का पहला दिन हमेशा यादगार रहता है।इस दिन को खास बनाने के लिए  और बच्चों को प्रेरित करने के लिए शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाता है। पालकों को भी इसकी जानकारी हो जाती है कि अब बच्चे स्कूल जाएंगे,इसलिए इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं । उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता पर बहुत जोर दे रही है। जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने सभी बच्चों और पालकों को बधाई दी और कहा कि  सभी पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजें।कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे।

प्रधान पाठक श्रीमती गोमती साहू ने बताया कि  प्राथमिक स्तर पर कुल 198 एवं  मिडिल स्कूल में 120 बच्चे दर्ज हैं।इस अवसर  स्कूल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था जिससे बच्चों और अभिभावकों को स्वागत का वातावरण महसूस हो। नवप्रेषित बच्चे गगन सिन्हा, डिंपल यादव, ईशान साहू, रूपाली साहू और यादराम साहू जैसे बच्चों ने अपने पहले स्कूल दिवस को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली और एक-दूसरे के साथ विद्यालय जीवन की शुरुआत का उत्सव मनाया।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने शाला विकास समिति के।सदस्यों एवं सभी पालकों से अपील की कि वे शिक्षा के इस महाअभियान में भागीदार बनें और अपने आसपास के हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
शाला प्रवेश उत्सव एक सप्ताह तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया जाएगा।इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल का निरीक्षण भी किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।8

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन अमृत से कोसारटेडा बांध का पानी पहुंचेगा घरों तक, कोंडागांव में जल प्रदाय योजना का 33 प्रतिशत काम पूरा

Mon Jun 16 , 2025
9 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम जोरों पर, 9 हजार घरों में पहुंचेगा शुद्ध पेयजल 102 करोड़ की योजना से कोंडागांव में निर्बाध पेयजल की होगी आपूर्ति कोंडागांव, 15 जून 2025/ कोंडागांव नगर पालिका में मिशन अमृत 2.0 के तहत जल प्रदाय योजना का काम तेजी से प्रगति […]

You May Like

advertisement