महतारी वंदन योजना से मिली मदद, प्राप्त राशि का उपयोग सिलाई काम में कर रहीं शमीम बानो

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और  सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं।
इसी योजना का लाभ लेकर कांकेर नगर के लट्टीपारा निवासी श्रीमती शमीम बानो ने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। शमीम बानो सिलाई का काम करती हैं और अपने हुनर के दम पर परिवार की मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले सीमित साधनों के कारण उनके काम में कई कठिनाइयां आती थीं। कपड़ा, धागा और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में उन्हें परेशानी होती थी, जिससे उनका काम प्रभावित होता था। लेकिन जब से उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने लगी है, तब से उनके काम में नई गति आ गई है। इस राशि का उपयोग वे सिलाई कार्य से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदने में करती हैं। अब उनके पास काम करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे उनकी आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
शमीम बानो बताती है कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक सहारा ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। अब वे पहले से अधिक लगन और उत्साह के साथ सिलाई का काम कर रही हैं। उनके बनाए कपड़ों की मांग भी आसपास के लोगों में बढ़ने लगी है। वे राज्य सरकार की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बुनियादी बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी  बना रही है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक

Wed Mar 11 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 11 मार्च 2026/ आगामी शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के […]

You May Like

advertisement