सुरों के साथ सामाज सेवा मे भी अग्रणी : शंकर साहनी

सुरों के साथ सामाज सेवा मे भी अग्रणी : शंकर साहनी
भारतीय संगीत जगत में अपनी दमदार पहचान बना चुके मशहूर गायक शंकर साहनी आज न सिर्फ अपनी आवाज़ से बल्कि अपने समाजसेवी कार्य से भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे है वे उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने कला के साथ साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है
संगीत की शुरुआत उन्होंने अपने गुरु और पिता स्व श्री तेज बहादुर साहनी से की उनके मार्गदर्शन में शंकर साहनी ने संगीत की गहराइयों को समझा और अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया
उनके सुपरहिट गानों में कुड़ी कुरमुरी, यारी यारी, एक मंगया सी यार रब्बा हाथ जोड़ के, जट लूटया गया जैसे कई गीत शामिल है जो आज भी श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं वहीं उनका आध्यात्मिक प्रस्तुतीकरण महामृत्युंजय जाप पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बना है
लेकिन शंकर साहनी की पहचान सिर्फ एक गायक तक नहीं सीमित नहीं है वह एक सक्रिय समाज सेवक भी है समय समय पर वे जरुरतमंद लोगों की मदद, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमो में भागीदारी और जनहित से जुड़े कार्यों मे अपना योगदान देते रहते है
उनके अनुसार संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और सही राह दिखाने का माध्यम भी है
आज के दौर में जब कलाकार केवल अपने करियर तक सीमित रह जाते है ऐसे में शंकर साहनी जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रग्स इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल

Mon Mar 30 , 2026
हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, जिन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से भी जाना जाता है, पर भ्रष्टाचार और अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके सस्पेंशन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement