शांति विद्या मंदिर के छात्रों का हुसैनीवाला भ्रमण

शांति विद्या मंदिर के छात्रों का हुसैनीवाला भ्रमण

(पंजाब) फिरोजपुर 22 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  शांति विद्या मंदिर के फाउंडेशन ब्लॉक के विद्यार्थियों को हुसैनीवाला बॉर्डर का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण में विद्यालय के अध्यापकगण भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। हुसैनीवाला बॉर्डर पर विद्यार्थियों को परेड स्थल, शहीदों की समाधि तथा संग्रहालय (म्यूज़ियम) का अवलोकन करवाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान तथा सीमा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।विद्यार्थियों ने पूरे भ्रमण को बड़े उत्साह और रुचि के साथ देखा। शहीदों की स्मारक पर पहुँचकर सभी ने अपने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में देशप्रेम, ज्ञानवर्धन और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ यातायात माह नम्बर 2025 आजमगढ़ पुलिस द्वारा सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun Nov 23 , 2025
आजमगढ़ यातायात माह नम्बर 2025 आजमगढ़ पुलिस द्वारा सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजितआज दिनांक 22.11.2025 को डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात व शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में यातायात माह के दौरान-सजीव एक्सीडेंट डेमो के […]

You May Like

advertisement