शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के द्वारा मीरगंज में निकाली गई कलश यात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार बरेली के द्वारा आज मीरगंज नगर क्षेत्र में ज्योति कलश यात्रा का भव्य दिव्य स्वागत किया गया। गायत्री परिवार की बहनों ने शंख ध्वनि एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। मंगल कलश यात्रा का नगर क्षेत्र में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने भी पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकत्री प्रेम कांति गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक संतोष देवांगन ने माता जी की जन्मशताब्दी अखंड दीपक का शताब्दी वर्ष एवं पूज्य गुरुदेव के साधन के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि माता जी का ममत्व बहुत ही अविस्मरणीय है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम निवास शर्मा, बृजराज सिंह, राघव, विद्या, विनोद, दीक्षित, केपी सिंह, लीलाधर शर्मा, कमला रानी, राजकुमारी, डॉक्टर दीपमाला शर्मा, दिनेश पांडे, प्रेमपाल गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, एडवोकेट राकेश गंगवार, बालेदीन पाल का मंच पर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने किया और उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सच्ची श्रद्धा निष्ठा के साथ क्षेत्र में कार्य को विस्तार करें। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वय में राजीव जौहरी शिवेंद्र भदोरिया अनुज गंगवार गरिमा गंगवार संदीप चौधरी डॉक्टर नंदकिशोर आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्वर डाउन होने से सुधा गैस सर्विस पर मचा हड़कंप, घंटों धूप में खड़े रहे उपभोक्ता

Fri Mar 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की सुधा गैस सर्विस (इंडियन गैस एजेंसी) पर गुरुवार को सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही एजेंसी पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन सर्वर ठप […]

You May Like

Breaking News

advertisement