ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को तहसील सदर में किया गया शरवत वितरण

ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को तहसील सदर में किया गया शरवत वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : हिंदू पंचांग के 12 महीनों के नाम 12 नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं। नियमानुसार पूर्णिमा पर चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी नक्षत्र के नाम से उस महीने का नाम रखा गया है। ज्येष्ठ महीने का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र पर रखा गया है, एक गणना के अनुसार इस महीने में पूर्णिमा पर चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में रहता है। इस महीने में प्रचंड गर्मी पड़ती है, इसलिए इस माह में जल का बड़ा महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए तहसील सदर बरेली के परिसर में मतदाता पंजीकरण केंद्र के योगेंद्र आजाद, ऋषि कुमार, रमेश कुमार, शशांक शेखर के साथ सभी सहयोगियों द्वारा तहसील आये हुए तमाम किसानों और अन्य लोगो के लिए ठंडे शरवत का इंतजाम किया गया। ज्येष्ठ माह में हर कोई अपने अपने स्तर से दान पुण्य की मंशा के अनुरूप जिले में शरवत वितरण कर रहा है। तहसील सदर के मतदाता पंजीकरण केंद्र द्वारा शरवत वितरण करते हुए योगेंद्र आजाद ने कहा कि साल 2025 में ज्येष्ठ माह में पांचवां बड़ा मंगल 10 जून को है। इस खास मौके पर तहसील परिसर में आये हुए लोगों को शरवत वितरण कर हमें बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है। ऋषि कुमार ने कहा कि ज्येष्ठ माह में गर्मी प्रचंड होती है और सूर्य के तेज प्रकाश के कारण जल स्रोत सूख जाते हैं, इसलिए इस महीने में जल का विशेष महत्व माना गया है। लोगों में पानी की कमी न हो इसलिए हम सभी ने मिलकर तहसील आये हुए लोगों के लिए यह शरवत वितरण कार्यक्रम रखा है। इस अवसर पर रमेश कुमार ने कहा कि ज्येष्ठ माह में जलदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है, इसलिए हम सभी को हर एक प्यासे जीव, चाहे वह पशु पक्षी ही क्यों न हो, को पानी पिलाने का मौका मिले तो उससे बड़ा पुण्य का और कोई काम नहीं हो सकता, इसी मंशा को लेकर आज यह शरवत वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर शशांक शेखर ने कहा कि आज तापमान 44 डिग्री से भी ऊपर निकल चुका है ऐसे में भीषण गर्मी के चलते प्रत्येक व्यक्ति में पानी की दिक्कत होने ही लगती है, जिसके चलते कई लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता, इसलिए इस महीने जल का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस शरवत वितरण कार्यक्रम में मतदाता पंजीकरण व तहसील सदर की तरफ से आशीष कुमार दीक्षित, मनोज पाल, लकी सक्‍सेना, मेहराज आलम, संजय गुल्‍यानी, फर्रूख सियर, दीपक शर्मा, पंकज राठौर, तन्‍मय अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड कार्तिकेय त्रिपाठी गिरफ्तार, सरकारी स्टांप तक फर्जी

Wed Jun 11 , 2025
करोड़ों की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड कार्तिकेय त्रिपाठी गिरफ्तार, सरकारी स्टांप तक फर्जी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नकली रजिस्ट्री के सहारे करोड़ों की जमीनें बेचकर लोगों को चूना लगा रहा था। इस गिरोह का मास्टरमाइंड कार्तिकेय त्रिपाठी, […]

You May Like

Breaking News

advertisement