इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की तरफ से 4 वें बड़ा मंगल के अवसर पर शरबत वितरण एवं हनुमान चालीसा पाठ का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 4वें बड़ा मंगल के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की ओर से हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस में श्रद्धालुओं हेतु शरबत वितरण सेवा एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मधु गुप्ता एवं डॉ. मधुलिका सिंह की प्रमुख सहभागिता एवं नेतृत्व में सेवा कार्य संपन्न हुआ।
भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की सदस्यों ने भक्तों को शीतल शरबत वितरित कर सेवा, भक्ति एवं मानवता का संदेश दिया। साथ ही श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ कर सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर डॉ. ममता पाराशर, अनीता, वैशाली, सुनीता, अफजा, रीना, सुरभि पाठक, डॉ. कविता अंजू, रमा सभरवाल, रेनू सभरवाल पार्थ ईशान पंकज पाराशर मणि मेधा अनूप श्यामा सरिता शर्मा हिरदेश, सरिता, सरस्वती एवं मीता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
सदस्यों ने कहा कि बड़ा मंगल सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सहयोग का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। श्रद्धालुओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा समय-समय पर सामाजिक, स्वास्थ्य एवं सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं तथा आगे भी ऐसे जनहित कार्य जारी रहेंगे।
भक्ति, सेवा और समर्पण का सुंदर संगम…
4वें बड़ा मंगल के अवसर पर डॉ. मधु गुप्ता एवं डॉ. मधुलिका सिंह के नेतृत्व में टीम ने श्रद्धालुओं की सेवा कर मानवता एवं सहयोग का संदेश दिया।“नर सेवा ही नारायण सेवा है।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादीशुदा युवक पर युवती को भगाकर घर में रखने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Wed May 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे में एक युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने मोहल्ला साहूकारा निवासी विक्रम सिंह परमार पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और जबरन विवाह की नीयत से अपने घर में रखने का गंभीर आरोप […]

You May Like

Breaking News

advertisement