हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा शर्बत वितरण सेवा का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 11 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में समाज सेवा एवं मानवता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए शर्बत वितरण (शबील) का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य कॉलेज के चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल जी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर पाल सिंह, डायरेक्टर श्री योगेश बंसल, समस्त अध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    भीषण गर्मी को देखते हुए  आम जनता को ठंडा एवं मीठा शर्बत वितरित किया गया।

     कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, भाईचारे एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा में योगदान दिया और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

     कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

अंत में चेयरमैन श्री धर्मपाल बंसल जी एवं डायरेक्टर श्री योगेश बंसल जी ने सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने की राज्यपाल से भेंट

Thu Jun 11 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 चंडीगढ़, 11 जून : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के राज्यपाल एवं एसवीएसयू के कुलाधिपति प्रोफेसर कुमार घोष से भेंट कर उच्च शिक्षा में विकसित किए जा रहे […]

You May Like

advertisement