5वें बड़े मंगल पर शरबत वितरण सेवा का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 5वें बड़े मंगल के पावन अवसर पर आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस द्वारा वाल्मीकि मंदिर, रामपुर रोड पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड-22 खलीलपुर के पार्षद श्री रचित गुप्ता, समाजसेवी श्री बहोरन लाल एवं आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की अध्यक्ष डॉ. मधु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में श्रीमती रमा सभरवाल, पार्थ एवं ईशान ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाल ही में अपनी परीक्षाएं पूर्ण करने के बाद ईशान ने पूरे मनोयोग से सेवा कार्य में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर हृदेश, मनमोहन, श्रवण, सरिता, सरस्वती, मनु, मीता, पूनम, मनीष, मोनू, अनीता, रीना, सुनीता, अफ़ज़ा, वैशाली, सुरभि, सचिन पाठक, डॉ. ममता पराशर एवं डॉ. कविता सहित अनेक सहयोगियों ने सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया तथा संस्था के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के जनहित एवं मानव सेवा के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं।
डॉ. मधु गुप्ता ने विशेष रूप से पार्षद श्री रचित गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनहित एवं सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। हाल ही में आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने अपनी निजी गाड़ी उपलब्ध कराकर फरीदपुर से दवाइयां मंगवाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनकी तत्परता, सेवा भावना एवं समाज के प्रति समर्पण सराहनीय है। उपस्थित लोगों ने भी उनके इस सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा, सहयोग, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 04 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच की गई आसन्न

Wed Jun 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना प्रभारी बारादरी द्वारा दी गयी आख्या के अनुसार आवेदक द्वारा प्लॉट खरीदने हेतु प्रॉपर्टी डीलर को 10 लाख रुपये दिये थे, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर द्वारा एग्रीमेंट न कराए जाने तथा पैसे वापस न देने के उद्देश्य से थाना बारादरी के मु0आ0 आशीष […]

You May Like

Breaking News

advertisement