अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शारदा जैन-टिंकू जैन ने अपनी शादी की सालगिरह पर सत्संग एवं भजन-कीर्तन का किया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 02 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    बाबा एनक्लेव में अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री टिंकू जैन एवं श्रीमती शारदा जैन की शादी की सालगिरह के शुभ अवसर पर शाम के समय सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सत्संग का आनंद लिया।

      कार्यक्रम के दौरान श्री टिंकू जैन एवं श्रीमती शारदा जैन ने अपने वैवाहिक जीवन के सुनहरी पलों के अनुभव सभी के साथ साझा किए और अपने पिता श्री शुभाश चंद जैन से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री महेंद्र पाल बजाज  ने श्री टिंकू जैन एवं श्रीमती शारदा जैन को सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को मिलजुल कर सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

श्री नारायण दास पाली की छत्रछाया में आयोजित इस सत्संग में आए हुए मेहमानों, श्री मुनीश जैन, श्रीमती मीनू जैन एवं श्री प्रणव जैन सहित सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।

    युवा कलाकार पुष्कर एवं शक्श्म बजाज ने सत्संग में खाटू श्याम जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्री टोनी जैन एवं श्री खुश जैन द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

    अमृतवेला प्रभात वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक भावना का सुंदर उदाहरण रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2026-27 के लिए रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल के सर्व समिति से श्री निर्मल मोंगा जी को प्रधान, श्री विपन अरोड़ा जी को सचिव और श्री पंकज धवन जी को कोषाध्यक्ष किया गया नियुक्त

Thu Jul 2 , 2026
नई कार्यकारिणी, गठित होते ही प्रधान एवं सचिव अपनी टीम को लेकर गौशाला में गौ माता को गुड और हरा चारा खिलाया (पंजाब) 01 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= रोटरी कैलेंडर वर्ष 2026-2027 के पहले दिन, रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल के नवनियुक्त पदाधिकारी ने गो माता की सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement