पिहोवा निवासी शर्मा ब्रदर्स ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को दिया विशेष भजन का उपहार।

पिहोवा निवासी शर्मा ब्रदर्स ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को दिया विशेष भजन का उपहार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र :- कस्बा पिहोवा के रहने वाले दो भाई की पहचान अब किसी से कम नहीं है। दोनों भाइयों की मधुर आवाज ने दुनिया में तहलका मचा दिया। इसी बीच शिवरात्रि पर भी अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।
जानकारी के अनुसार सुर जगत की दुनिया में अपनी सुरीली आवाज से महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों को भजन स्वरूप उपहार दिया है। इस गीत में दोनों भाइयों द्वारा शिव की महिमाओं का गुणगान किया गया है। खुलासा कर दें कि इससे पहले भी पिहोवा के रहने वाले दो बंधु भाई शर्मा ब्रदर्स द्वारा अब तक कईं गीत गाये चुके हैं। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शर्मा ब्रदर्स ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भोलेनाथ जी का भजन ‘हो गए मस्त मलंग, रज पीती होवे भंग, आवो डम, डम, डमरू बजा दियो जी मेरे भोले नाथ जी भजन गाया। इस भजन को डमरूधारी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। इस गीत के मधुर लेखक जोगिन्द्र फौजी हैं। भजन में म्यूजिक पंकज जी की है और वीडियोग्राफी राजेश गर्ग द्वारा की गई है। यह भजन इस्माईलाबाद के नाथ मंदिर व पिहोवा के अरुणाय मंदिर धाम में फिल्माया गया है। शर्मा ब्रदर्स द्वारा जब यह कार्यक्रम फिल्माया जा रहा था उस दौरान इस्माईलाबाद व पिहोवा के अनेकों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे।
यहां यह भी बता दें कि शर्मा बंधुओं की छोटी बहन सोनिया शर्मा के कंठ में भी सरस्वती विराजमान है। इन्होंने भी फिल्मी जगत में धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर प्रसिद्धि पाई है। सोनिया शर्मा अनेकों चैनलों के साथ-साथ विदेशों में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। अब भी उनका लक्ष्य और पार करना है।
शर्मा ब्रदर्स का छायाचित्र।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बड़ी खबर, मुख्यमंत्री रावत का जाना लगभग तय, धन सिंह रावत दौड़ में सबसे आगे

Tue Mar 9 , 2021
उत्तराखंड: बड़ी खबर,मुख्यमंत्री रावत का जाना लगभग तय, धन सिंह रावत दौड़ में सबसे आगे,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। तेजी से बदलते घटनाक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की छुट्टी लगभग तय हो गई है। वे आज शाम राज्यपाल से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं। बुधवार सुबह 11 […]

You May Like

advertisement