महिलाओं के सम्मान के लिए एक दिन ही नहीं प्रतिदिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए – शाशि शुक्ला

स्लाग, महिला दिवस।

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, पंन्तनगर।

,पन्तनगर के स्वतंत्रा सेनानी ग्राम सभा ज्वाहर नगर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र के कलाकारों द्वारा किए गए वही कार्यक्रम में क्षेत्र कि तमाम महिलाओं ने भागीदारी की इधर कार्यक्रम में पहुची क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला कि धर्मपत्नी शाशि शुक्ला ने कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं के सम्मान में अपने वक्तव्य रखें कार्यक्रम में आई महिलाओं के द्वारा यह बताया गया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है जिसको लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लेकिन महिलाओं के सम्मान के लिए एक दिन ही नहीं प्रतिदिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए क्योंकि महिला अनेक रूपों में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
यहां स्वतंत्रा सेनानी ग्राम सभा ज्वाहर नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वही कार्यक्रम में क्षेत्र के कलाकारों ने कुमाऊं की संस्कृति सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये तथा महिलाओ को जागरूक किया।
इधर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष दीपा कांडपाल ने क्षेत्र एंव प्रदेश वासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से पुराने समय में महिलाओं को बराबर का दर्जा नहीं दिया जाता था लेकिन जैसे जैसे समय परिवर्तन हो रहा है वैसे वैसे महिलाओं को बराबर का सम्मान दिया जाने लगा है लेकिन आज भी कुछ प्रतिशत अशिक्षा होने की वजह से कुछ जगहों पर महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगो ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया हैं तथा उन्हें जागरूक करने का काम किया ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके स्वावलंबी बन सके और आत्मनिर्भर हो सकें इन सारी चीजों को इन कार्यक्रमों के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया।
इधर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला कि धर्मपत्नी शशि शुक्ला ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा नारी शक्ति मिशन के तहत भी तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे समाज में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रुकते हुए उन पर लगाम लगाने का काम किया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम हम सब के जनक - बी एस तोमर

Mon Mar 8 , 2021
राम हम सब के जनक – बी एस तोमर■ मंदिर मस्जिद को दान से पहले जरूरतमंदों की मदद करना मेरा दायत्वजलालाबाद -: तपोभूमि मूसर के ब्रह्मदेव आश्रम पर आयोजित ज्ञान की जंग का शुभारंभ मेजर बीएस तोमर व प्रमुख समाजसेवी रामबेटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर […]

You May Like

advertisement