शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि होने पर सीएम का जताया आभार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रहपुरा स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार पत्र भेजा। जिलाध्यक्ष कपिल यादव की अगुवाई मे दिए गए आभार पत्र मे बताया गया कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। साथ ही शिक्षामित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। महिला शिक्षामित्रों को पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की सुविधा भी प्रदान की गई है। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्रों एवं उनके परिवारों मे खुशी की लहर है। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने मुख्यमंत्री को मानदेय बढ़ोतरी व कैशलेस इलाज सुविधा के लिए धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर दिनेश कुमार गंगवार, शिशुपाल सिंह, संजीव कुमार गंगवार, आसिम हुसैन, सत्यम गंगवार, राजीव उपाध्याय, उवैस रजा खान, वीरेंद्र गंगवार, दीनानाथ, राजेश गंगवार, प्रदीप कुमार यदुवंशी, मोहम्मद आसीन, मोहम्मद युनुस अंसारी, सोमपाल, सतीश गंगवार, शिवलाल, दिनेश कुमार, पुष्पा कुमारी, मीनाक्षी, इसरार अहमद, फरजंद अली, ग्रीस सिंह, हरीश कुमार, नरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Sat Mar 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज भारत सरकार एवं तत्सम्बन्धी राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर निर्गत निर्देशानुसार जनगणना-2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन हेतु गठित जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जनगणना विभाग के […]

You May Like

advertisement