वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के प्राचीन दुख:भंजन महादेव मन्दिर परिसर सन्नेहित सरोवर पर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक श्रावण मास के उपलक्ष में शिव कथा महादेव यशोगाथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में कथा प्रवक्ता उत्तरभारत के प्रख्यात कथावाचक श्री शुकदेव आचार्य जी महाराज होंगे।
कथा की शोभायात्रा गुरुवार 25 जुलाई सरोवर की परिक्रमा कथा प्रतिदिन सांय 4 से 6 – 30 तक होगी।
शुक्रवार 26 जुलाई को सती मोह, 27 जुलाई शनिवार को पार्वती जन्म, 28 जुलाई रविवार को शिव विवाह का भव्य दर्शन, सोमवार 29 जुलाई को मार्केंडेय कथा का आयोजन होगा।
कथा श्रवण में देश विदेश से आए हुए यजमान भी भाग लेंगे।