शिव भक्तिमय हो गया वातावरण,भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भजन एवं गीत संध्या का आयोजन मंगलवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय के सभागार हुआ। शिव जी के भजनों के सुन्दर प्रस्तुतिकरण से वातावरण शिवमय हो गया।प्रसिद्ध गायक प्रकाश चंद्र सक्सेना ने जय-जय शिव शंकर कांटा लगे न कंकड़ गाकर श्रोताओं से बहुत वाहवाही लूटी। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सुबह-सुबह लो शिव का नाम कर ले वन्दे सब काम प्रस्तुत करके वातावरण भक्तिमय कर दिया। अरुणा सिन्हा का शिव के चरणों में जो मांगो वही मिलेगा,मंजू लता का चलो श्याम सुंदर मिलने को भोले सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। रीता सक्सेना,प्रीति,मंजू लता,शोभा सक्सेना,कल्पना,शकुन,रश्मि,जितेंद्र,मुकेश सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना,मधु, निधि मिश्रा, अजय चौहान ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नोएडा से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक अनिरुद्ध कुमार अनु को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन्द्र देव त्रिवेदी, जितेंद्र,रश्मि, अविनाश,राजेश सक्सेना, बीना शर्मा,प्रदीप माधवार,रीतेश साहनी,अंजलि सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1.60 लाख वसूलने के बाबजूद ठेकेदार ने महिला के स्टॉल पर किया कब्जा, 50 हजार का सामान जब्त कर दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर

Wed Feb 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली जंक्शन पर स्टॉल लगाने वाली महिला से धोखाधड़ी, जबरन स्टॉल कब्जाने और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक स्टॉल ठेकेदार ने महिला से लाखों रुपये ऐंठकर उसका कारोबार हड़प लिया और विरोध करने पर उसे और उसके […]

You May Like

Breaking News

advertisement