
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : नाथ नगरी बरेली और भारत की समृद्ध भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “जे एम सी प्रोडक्शन” ने एक नया शिव भक्ति गीत “भोले तेरी शरण” आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया। शिव जी को समर्पित इस भजन में भक्तों के साथ उनके प्रेमपूर्ण संबंध को भावपूर्ण शब्दों और सुरीले संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
यह गीत सर्वेश “विमलासुत” ने लिखा हैं। इस भजन में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ आशुतोष प्रिय ने अपनी आवाज दी है। साथ ही इस भजन में शम्भू सिंह ने भी अपनी मधुर आवाज दी है। जो हर उम्र के श्रोताओं को भगवान शिव की भक्ति में डुबो देगी। संगीत में पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ साथ पाश्चात्य वाद्ययंत्रों का सुंदर प्रयोग किया गया है, जिससे गीत में भक्ति और आध्यात्मिकता की गहराई और भी बढ़ जाती है। इस भजन में सभी सदस्य बरेली से हैं और इसकी शूटिंग भी बरेली के विभिन्न मंदिरों में हुई है। वीडियो का डायरेक्शन हीरा सिंह ने किया है।
भजन गायक आशुतोष प्रिय ने कहा कि इस भजन को सुनने के बाद निश्चित रूप से आप शिव जी की भक्ति में इतना डूब जाएंगे कि आप स्वयं झूमने लगेंगे। यह भजन दिल से लिखा और गाया गया है इसलिए इसका सीधा असर आप के दिल पर पड़ेगा।
गीत के निर्माता सर्वेश “विमलासुत” ने कहा कि यह भजन केवल एक संगीत रचना नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और प्रेम की अभिव्यक्ति है। इसका उद्देश्य श्रोताओं के मन में भक्ति, शांति और सकारात्मकता का भाव जगाना है।
यह शिव भक्ति गीत अब विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध है, जहाँ श्रोता इसे सुन सकते हैं और अपनी भक्ति भावना से जुड़ सकते हैं।भक्ति संगीत के प्रेमियों के लिए यह गीत निश्चित रूप से एक विशेष अनुभव लेकर आया है, जो उन्हें शिव जी के भोले रुप की दिव्य अनुभूति कराएगा।


