शिव पार्वती नंदन श्री गणेश सभी देवताओं में प्रथम आराध्य हैं,भक्तों के संकटों को दूर करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

शिव पार्वती नंदन श्री गणेश सभी देवताओं में प्रथम आराध्य हैं,भक्तों के संकटों को दूर करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ श्री गणेश पूजन।

कुरुक्षेत्र, 19 सितम्बर : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में हर वर्ष की भांति श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणेश की प्रतिमा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि महोत्सव के चलते मंदिर में शाम को श्री गणेश भजनों का गुणगान एवं आरती होगी। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर मूर्ति स्थापना का पूजन यजमान मधुकांत शर्मा ने किया। इस पूजन में स्वामी पृथ्वी पुरी, दर्शन लाल, गोविन्द, उमेश, मनोज गोस्वामी इत्यादि भी शामिल हुए।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणपति गणेश देवी देवताओं में प्रथम आराध्य हैं और अपने भक्तों के समस्त संकटों को दूर करके उन्हें मुक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि गणों के स्वामी होने के कारण इन्हें गणपति कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इनके बारह नामों : एकदंत, सुमुख, लंबोदर, विनायक, कपिल, गजकर्णक, विकट, विघ्न-नाश, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र तथा गजानन तथा गणेश का स्मरण सुख एवं शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, दीपक व अंग्रेज सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री गणेश चतुर्थी पर गुणगान करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में वर्षों से किसानों की सुख समृद्धि के लिए श्री गणेश पूजा करते हैं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक

Tue Sep 19 , 2023
कुरुक्षेत्र में वर्षों से किसानों की सुख समृद्धि के लिए श्री गणेश पूजा करते हैं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल।दूरभाष – 9416191877 वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर शुरू किया पूजन। कुरुक्षेत्र, 19 […]

You May Like

Breaking News

advertisement