![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0053.jpg)
श्रावण अधिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी को हुआ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
भगवान शिव के परम भक्त शिष्य ऋषि मारकण्डेय के पूजन के साथ हुआ सावन अधिक मास का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।
कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त : श्रावण अधिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी पर मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में विश्व कल्याण की कामना से भगवान शिव के परम भक्त शिष्य ऋषि मारकण्डेय के पूजन के साथ सावन अधिक मास का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया गया।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। रविवार को यजमान के तौर पर राजकुमार सैनी, मीना सैनी, अनु सैनी, मीना शर्मा, विपुल शर्मा, संजना सैनी, आदित्य, संतोष सैनी, माया देवी, संजीव कुमार, पूनम तलवाड़, मंजीत व शांता इत्यादि ने श्रावण अधिक मास का पूजन व पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। पूजन के उपरांत भद्रकाली मंदिर भजन मंडली ने भजन संकीर्तन करते हुए भगवान भोलनाथ के सुंदर भजनों का गुणगान भी किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रविवार को भगवान भोलेनाथ के प्रिय परम भक्त ऋषि मारकण्डेय की पूजा का दिन होता है तथा उसे अगला सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का दिन होता है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की अपने प्रिय भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं तथा यही कारण है कि उनके प्रिय भक्त ऋषि मारकण्डेय की एक दिन पहले पूजा होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि बहुत ही सौभाग्यशाली अवसर है कि श्रद्धालु सावन अधिक मास में भगवान भोलेनाथ तथा उनके परम प्रिय भक्त ऋषि मारकण्डेय का पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूजन में स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, मामराज मंगला, रविंद्र सैनी, कौशल्या देवी, राधिका व कंचन इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पूजन व आरती करते हुए।