शिवपाल यादव ने चुनाव में गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान

पूर्वांचल ब्यूरो

परिवर्तन यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सेक्युलर दलों से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि सपा उनकी प्राथमिकता में है लेकिन पार्टी का विलय नहीं गठबंधन होगा।
उन्होंने दावा किया नेताजी उनके साथ हैं और पूरी तरह से उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है।

प्रसपा की परिवर्तन यात्रा पुखरायां से शुरू होनी थी, लेकिन विपरीत मौसम के चलते यात्रा अहरौली शेख से जालौन के लिए रवाना हुई। इसके पहले अहरौली शेख बाईपास स्थिति एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सत्ता का परिवर्तन है। मौजूदा समय में प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। निजीकरण के नाम पर रेल, टेलीफोन, एयरपोर्ट सब पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं। इससे पूंजीपतियों की आय 40 गुना बढ़ गयी है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों पर काला कानून थोपा गया है। प्रसपा की सरकार बनने पर वह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनाने की चाबी उनके पास है, वह सेक्युलर दलों से समझौता कर रहे हैं। सपा उनकी प्राथमिकता में हैं, लेकिन पार्टी का विलय नहीं सिर्फ गठबंधन ही संभव है। जालौन होते हुए देर शा यात्रा झांसी पहुंची, यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को यात्रा आगे बढ़ेगी।उन्होंने दावा किया नेताजी उनके साथ हैं और पूरी तरह से उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है।

प्रसपा की परिवर्तन यात्रा पुखरायां से शुरू होनी थी, लेकिन विपरीत मौसम के चलते यात्रा अहरौली शेख से जालौन के लिए रवाना हुई। इसके पहले अहरौली शेख बाईपास स्थिति एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सत्ता का परिवर्तन है। मौजूदा समय में प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। निजीकरण के नाम पर रेल, टेलीफोन, एयरपोर्ट सब पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं। इससे पूंजीपतियों की आय 40 गुना बढ़ गयी है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों पर काला कानून थोपा गया है। प्रसपा की सरकार बनने पर वह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनाने की चाबी उनके पास है, वह सेक्युलर दलों से समझौता कर रहे हैं। सपा उनकी प्राथमिकता में हैं, लेकिन पार्टी का विलय नहीं सिर्फ गठबंधन ही संभव है। जालौन होते हुए देर शा यात्रा झांसी पहुंची, यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को यात्रा आगे बढ़ेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भदोही :15000 में बेचे जा रहे हैं उद्योगपतियों के गोपनीय डाटा

Tue Oct 19 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो आल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) पदाधिकारियों ने कालीन निर्यातकों के कस्टम्स से संबंधित डेटा चोरी होने पर चिंता जताई है। थर्ड पार्टी साईबर एकस्पर्ट ये डेटा पूछ कर 1500 रुपये में प्रतिस्पर्धी व्यवसाईयों को बेच रहे हैं।यदि इस पर केंद्रीय वाणिज्य और वस्त्र मंत्रालय ने रोक न […]

You May Like

advertisement