डेरा समाधा घुड़ानी कलां में शिवरात्रि महोत्सव

जिंदा समाधियों पर सिद्ध होते मनोरथ।
देश – विदेश से श्रद्धालुओं का लगता है तांता।

खन्ना पायल, (प्रमोद कौशिक) 13 फरवरी : डेरा समाधा पिंड घुड़ानी कलां में शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा 8 से 14 फरवरी तक,15 फरवरी को श्री रामचरित्र मानस का पाठ का प्रारंभ व 16 फरवरी को विशाल भंडारा प्रतिवर्ष की भांति हो रहा है। डेरा की महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से धार्मिक सामाजिक आयोजन निरंतर होते रहते है। डेरे में विशेष रूप से समस्त क्षेत्र वासी अपने तन मन धन से श्रद्धा द्वारा सेवा से जुड़े हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की सेवा इस ऐतिहासिक डेरे से जुड़ी है। यहां जीवित समाधियों की सेवा बड़ी श्रद्धा भाव से समस्त बिरादरी व धर्म के लोग करते हैं। इस सांझे डेरे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना करते हैं। मनोरथ पूर्ण होने पर पर यहां चूरमा, कंबल, चिमटा व खड़ाऊ चढ़ा कर जाते हैं। यह 500 साल पुरानी सिद्ध गद्दी है। यहां अटूट लंगर चलता है। श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में आकर समस्त परिवार सहित मनोरथ पूर्ण करते हैं। यहां के अद्भुत चमत्कार सारे क्षेत्र में बड़े गौरव के साथ गाए जाते हैैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा झूमर लाइटों की रोशनी से हुआ जगमग : सुमन सैनी

Sat Feb 14 , 2026
लाडवा शहर के नागरिकों को 7.03 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात।उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने 2.86 करोड़ की लागत से लगाई गई लाइटों का किया उद्घाटन।2.8 करोड़ की पक्की सडक़, 1.38 करोड़ के भूमिगत पाइप लाइन का किया शिलान्यास। लाडवा, सुबा सिंह 13 फरवरी : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement