ऑनलाईन सामान सप्लाई करने वाली विदेशी कंपनियों के विरोध में आई शॉपकीपर वैल्फेयर एसोसिएशन फिरोजपुर

ऑनलाईन सामान सप्लाई करने वाली विदेशी कंपनियों के विरोध में आई शॉपकीपर वैल्फेयर एसोसिएशन फिरोजपुर

(पंजाब) फिरोजपुर 04 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

विदेशी कंपनियो के विरोध में छावनी में व्यापारियो द्वारा रविवार को रोष मार्च निकाला गया, जिसमें दर्जनो की संख्या में व्यापारियो ने हिस्सा लिया। शॉपकीपर वैल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रधान अनुज मित्तल की अध्यक्षता में व्यापारियो ने कहा कि जब से उनके क्षेत्र में ऑनलाइन व्यापार करने वाली कुछ विदेशी कंपनिया आई है, तभी से उनका कारोबार ठप्प हो गया है।
प्रधान अनुज मित्तल ने कहा कि विदेशी कंपनिया लुभावने वादे करके ग्राहको के अपनी तरफ आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि पहले ही प्रोडक्ट के दाम काफी दिखाकर उस पर छूट का प्रलोभन देकर कंपनिया ग्राहको को फंसाती है और कई बार जाली सामान ही ग्राहको को सप्लाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियो का संताप छोटे दुकानदार को झेलना पड़ रहा है और हालात ऐसे बन चुके है कि कई बार तो दुकानदार का बिजली का बिल, नौकर का वेतन सहित दुकान का किराया भी नहीं निकलता है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार को चाहिए कि ऑनलाईन सामान सप्लाई करने वाली विदेशी कंपनियो पर लगाम लगानी चाहिए ताकि छोटे दुकानदार को बचाया जा सके।
संजीव मंगल ने कहा कि वह खुद करियाना व्यापारी है और पिछले कुछ वर्षो से उनकी आमदनी पूरी तरह से कम हो गई हैं, जिसका कारण यह है कि उनके खर्चेे निकलने भी शुरू हो गए है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियो का पूर्ण रूप से बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग दुकानदार से उधार भी सामान ले जाते है और किसी भी समय वापिसी भी करवा लेते है, लेकिन विदेशी कंपनिया लोगो के साथ सीधे तौर पर धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को इस तरफ विशेष कदम उठाने की जरूरत है।
इस अवसर पर संजीव मंगल, बब्बू, गोल्डी, भूषण मित्तल, लवली मित्तल, राम अवतार बांसल, काकू, जगा, दीपक, हरिकृष्ण, ललित, अशोक अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon May 5 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन (पंजाब) फिरोजपुर 04 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान फिरोजपुर द्वारा स्थानीय आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रितेश्वरी भारती जी ने अपने […]

You May Like

Breaking News

advertisement