शोरगिर/शेरगिर समाज ने दिया नवीन जिन्दल को समर्थन

शोरगिर/शेरगिर समाज ने दिया नवीन जिन्दल को समर्थन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जाट महासभा ने भी दिया समर्थन।

कुरुक्षेत्र, 24 मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल को शोरगिर/शेरगिर समाज ने समर्थन दिया है। कल जाट महासभा ने भी नवीन जिन्दल को समर्थन दिया था। सभी
वर्गों के लोगों का समर्थन मिलने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं
के हौसले बुलंद हैं।
शोरगिर/शेरगिर समाज संगठन-हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं शक्ति
केंद्र प्रभारी टेकचंद अर्नेचा की ओर से दिये समर्थन पत्र में कहा गया है कि वे अपने समाज के उत्थान और उज्ज्वल भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीबों की सुनती है और
उनके उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र
में शोरगिर/शेरगिर समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, जिनके सुख-दुख की साथी सदैव भारतीय जनता पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समाज नवीन जिन्दल को तीसरी बार सांसद बनाने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार
प्रधानमंत्री बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।
प्रदेश भाजपा सीवन मंडल के महामंत्री प्रवीण रसूलपुर ने कहा कि भाजपा पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सदैव प्रयासरत रही
है। समाज के लोगों ने आज प्रातः कुरुक्षेत्र के जिन्दल हाउस में नवीन
जिन्दल से मुलाकात उन्हें पगड़ी पहनाई और अपना समर्थन-पत्र दिया। इस अवसर पर रामेश्वर ठेकेदार, बलिराम सतराम अरनैचा, युवराज सिंह समेत अनेक लोग
उपस्थित थे।
कल कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में भी हजारों की संख्या उपस्थित होकर जाट समाज ने नवीन जिन्दल को समर्थन देने की घोषणा की थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौतपा पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा से विशेष चर्चा

Fri May 24 , 2024
नौतपा पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा से विशेष चर्चा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 नौतपा क्या होता है। पानीपत : विश्व के जाने माने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं आयुर्वेदिक शास्त्री अस्पताल पानीपत के संचालक डा. महेंद्र शर्मा ने नौतपा के बारे में विस्तार से […]

You May Like

advertisement