सांवरिया ले चल परली पार, पर झूमें श्यामप्रेमी, समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

सांवरिया ले चल परली पार, पर झूमें श्यामप्रेमी, समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,16 मार्च :- समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा मंगलवार रात्रि कृष्णा नगर गामडी में आयोजित किया गया।श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजक घनश्याम दास गर्ग व ऋषभ गर्ग लाला ने श्याम पूजन किया।उन्होंने बताया कि श्री खाटूश्याम जी का नाम आज केवल भारत में ही नहीं अपितु दुनिया में फैले करोड़ों हिन्दुस्तानी लोगों की श्रद्धा और विश्वास का नाम है।अपने नाम के अनुरूप श्री खाटू श्याम जी कलियुग के अवतार तथा अपने भक्तों की सम्पूर्ण मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। इस दौरान कैथल के गायक दर्पण शर्मा और हर्ष गोयल द्वारा सुनाए गए भजनों थाली भरकै लाई रै खीचड़ो, सांवरिया ले चल परली पार…., दरबार अनोखा,सरकार अनोखी और श्याम ऐसी कृपा बरसा दो…. इत्यादि पर श्यामप्रेमी मदमस्त होकर झूमे। अगला श्री श्याम संकीर्तन व भव्य होली महोत्सव महामंडलेश्वर विकासदास महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार,18 मार्च को ब्रह्मसरोवर स्तिथ द्रोपदीकूप श्याम मंदिर में होगा जिसमें दोपहर 2 बजे से मुंबई के गायक कुमार विशु श्याम गुणगान करेंगे।इससे पूर्व सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रवाल धर्मशाला से आयोजन स्थल तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्री श्याम आरती में अरुण गोयल, दिनेश गोयल,पण्डित भीम शर्मा,राजकुमार शर्मा,चुन्नू शर्मा,पवन मित्तल, पण्डित मुनेष प्रभाकर, मोहित तायल, पियांशु तायल, हरविंदर सिंह, पंकज सिंगला, अमित गर्ग,गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, योगेंद्र अग्रवाल, सतपाल बंसल, सुमित गोयल, अनुज सिंगला, सतपाल गर्ग, अनिल मित्तल,विरेंद्र सिंगला,सुशील गेरा, श्याम लाल गुप्ता, सतपाल बंसल, वरुण गुप्ता,संतोष गुप्ता, अंकित,अंकुर बंसल,अनमोल बंसल, रविश मित्तल, जितेन्द्र मिगलानी, मोन्टी गिरधर, अजय गुप्ता, दीपक चंद,चमेली देवी,भतेरी देवी,सुनीता गर्ग,कविता गोयल,रीटा गोयल,मीनू गोयल, सविता शर्मा,और स्वीटी मित्तल सहित अन्य भक्तगण अपने बाल गोपाल सहित शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Thu Mar 17 , 2022
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला “रिसर्च मेथडोलॉजीज एंड साइंटिफिक रिसर्च राइटिंग यूजिंग लेटक” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement