खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम संकीर्तन आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – उमेश गर्ग।

कुरूक्षेत्र,8 नवंबर :- श्री खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा रविवार देर सांय आजाद नगर में 330 वाँ श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में यजमान राजकुमार शर्मा परिवार ने श्याम पूजन किया।गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में कैथल से गायक सुभाष साँवरिया ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा।चल खाटू की नगरी सेठ बना देगें बाबा….., तीनों लोक में कोई न ऐसा, जो तेरे सामने टिक पाता…..,मैं तो श्याम की दीवानी हूँ, श्याम के सिवाय न कोई….., लगी है कचहरी खाटू वाले के दरबार में…..और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे।संकीर्तन के दौरान खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्ह‌ें तीन बाणधारी भी कहा जाता है।अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है,उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।अगला कार्यक्रम रविवार,14 नवंबर को श्री खाटूश्याम प्रकटोत्सव एवं भंडारा सैक्टर 9 के लोट्स ग्रीन सिटी में सायं 4:30 से 9:30 बजे तक होगा।कार्यक्रम के यजमान डॉ. खुशबीर कौशिक होंगे।श्याम आरती में जयपाल शर्मा, शिवकुमार कौशिक,वाचस्पति भारद्वाज, शालीन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रविंदर शर्मा, अंशुल गुप्ता,संजय शर्मा,अमित वर्मा,संजीव मित्तल, लोकेश शर्मा, देवेंद्र राठौर,प्रशांत शर्मा,सतीश शर्मा, के.के.कौशिक,राजकमल ढुल, मिहा सिंह, विजय गर्ग, सतप्रकाश शर्मा, राघव दत्त शर्मा, विजय अत्री, शुभम धीमान,दिनेश भट्ट,संजीव गोयल,प्रद्युमन शर्मा,सुरेश ढुल, सुमित शर्मा,जयंती प्रसाद,अमित गोयल, कुलदीप शर्मा,डॉ कृष्ण कुमार,सुखदेव शर्मा व आशीष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਾਹਿਤ ਸਭਾ ਰਜਿ: ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ 10ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਦੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ

Mon Nov 8 , 2021
ਸਕੂਲਾਂ, ਕਾਲਜਾਂ,ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਹ ਮਨਾੳਣ ਲਈ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੱਦਾ ਮੋਗਾ/ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ: (ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ) :=ਸਾਹਿਤ ਸਭਾ ਰਜਿ: ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੀ ਮਾਸਿਕ ਇਕੱਤਰਤਾ ਸਭਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕੋਮਲ ਆਲਮਵਾਲਾ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ (ਲੜਕੇ) ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਹੋਈ । ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿੱਚ ਸਾਹਿਤਕ ਲੜੀ ਚੋਂ ਵਿਛੜੇ […]

You May Like

advertisement