![](https://i2.wp.com/vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210129-WA0039.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210129-WA0038.jpg)
11 दिनों से चल रहे श्री सुंदरकांड पाठ का भोग डाला गया
29.01.2021 फिरोजपुर कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता
श्री चांन चक प्राचीन हनुमान मंदिर सूजी बाजार फिरोजपुर कैंट में पिछले 11 दिनों से चल रहे श्री सुंदरकांड पाठ का भोग डाला गया और संकीर्तन निस्वार्थ महिला मंडल जिसमें अलका गुप्ता,अंजू शर्मा, पुष्पा शर्मा और उनकी मंडली की ओर से भजनों द्वारा ईश्वर का गुणगान किया गया बजरंग बली की जय हो के जय कारे लगाए गए “राम नाम सुखदाई, भजन करो भाई, यह जीवन 2 दिन का” जैसे भजन गाए गए इसके उपरांत श्री सुभाष चंद्र गुप्ता जी के परिवार की ओर से भंडारा लगाया गया भंडारे में बहुत सारी संगत ने हिस्सा लिया श्री विनोद शर्मा ने बताया कि आज मंदिर का पुनर्निर्माण दिवस है उन्होंने यह भी बताया कि यह मन्दिर पिछले 100 साल से भी पुराना है और श्रद्धालुओं की इस मंदिर में बहुत आस्था है लोग प्रतिदिन यहां माथा टेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं