श्रीश्याम प्रिया अतिथि भवन धूमधाम से सम्पन्न हुआ ठाकुरश्री लड्डू गोपालजी महाराज का नव दिवसीय प्राकट्योत्सव

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – अजय मिश्रा।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन,5 जून : कालीदह/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीश्याम प्रिया अतिथि भवन में चल रहा ठाकुरश्री लड्डू गोपालजी महाराज का नव दिवसीय प्राकट्योत्सव एवं स्व. श्रीमती कृष्ण वती माताजी का प्रथम वार्षिक स्मृति महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा, संगीतमय श्रीहरिनाम संकीर्तन, हवन एवं सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए।
श्रीश्याम प्रिया कुंज के संस्थापक इंजीनियर ब्रजेश चंद्र मिश्रा एवं नीरव मिश्रा ने कहा कि हमारी पूज्य माताजी अत्यंत सहज, सरल, और उदार व्यक्तित्व की थीं।उन्होंने अपने जीवन का अत्यधिक समय ब्रज वृन्दावन और श्रीयमुना महारानी की भक्ति करके व्यतीत किया।
प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि भक्तिमती निकुंजवासी कृष्ण वती माताजी अत्यंत धर्म परायण महिला थीं।वे संतों, ब्राह्मणों, ब्रजवासियों व निर्धनों-निराश्रितों की पूर्ण समर्पण भाव से सेवा करती थीं।
ज्ञात हो कि भक्तिमती कृष्णवती माताजी वेणु विनोद कुंज के संस्थापक निकुंजवासी बालकृष्ण दास महाराज की विशेष कृपा पात्र थी। साथ ही उनकी गीता वाटिका, गोरखपुर के प्रख्यात संत राधा बाबा और हनुमान प्रसाद पोद्दार “भाईजी” पर अत्यधिक आस्था थी।
महोत्सव में श्रीमती सुधा मिश्रा, श्रीमती वसुधा चतुर्वेदी, शशि मिश्रा, चंद्रिका एवं डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Sat Jun 6 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 रोहतक,5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता […]

You May Like

Breaking News

advertisement