बड़े से बड़ा संकट हरण कर लेते हैं श्रीगणेश : अशोक शर्मा

बड़े से बड़ा संकट हरण कर लेते हैं श्रीगणेश : अशोक शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 9 सितंबर : न्यू फ्रैंड्स क्लब द्वारा छोटा बाजार स्थित कटरान गली में आयोजित छठे गणपति महोत्सव में मुख्य यजमान समाजसेवी अशोक शर्मा और इशान शर्मा ने विधि विधान के साथ गणेश पूजन कर गणपति का श्रृंगार किया। क्लब के कोषाध्यक्ष अंशुल गौड़ ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों का स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया। अशोक शर्मा ने क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को गणपति आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने पंडाल में मौजूद बप्पा के भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शरीर में 5 ज्ञानेंद्रियां, 5 कर्मेंद्रियां और 4 अन्त:करण हैं, इनके पीछे जो शक्तियांं है उन्हीं को 14 देवता कहते हैं। इन देवताओं के मूल प्रेरक भगवान श्रीगणेश हैं। श्रीगणेश शंकर-पार्वती के पुत्र हैं। वे अग्र पूज्य, गणों के ईश, स्वस्थी रुप तथा प्रणव रुप हैं। गणेश जी के सुम्मुख, एक दंत, कपिल, श्रीविग्रह से नीले और पीले वर्ण की आभा का प्रसार होता रहता है। इनके गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्ननाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र तथा गजानन इत्यादि 12 नाम हैं जिनके पाठ करने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर व मनमोहक झांकीयां प्रस्तुत की। भजन संध्या के दौरान मुख्यातिथि अशोक शर्मा क्लब के सदस्यों के साथ जमकर थिरके। गणेश आरती के साथ समापन कर सभी को प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पण्डित दीपक मिश्रा , राजकुमार शर्मा, आरूष शर्मा, अरुण गौड़, शुभम शर्मा, भानू गौतम, जसपाल जस्सा, साहिल दुरेजा, नीतेश जोशी, मोहित वर्मा, हरभजन सिंह, दिनेश सिंगला, चंदन कुमार, युवराज बाली, हितेश वर्मा, रितिक सैनी, मोहित पटेल, अशोक गाबा, नमन गाबा, हरित कालड़ा, राजिंद्र सिंह, मोहन सिंगला, किरण कुमार, रविंदर कुमार, हिमांशु छाबड़ा, गोविंद वर्मा, राजेश्वर शर्मा, पारस पाहवा, विकास चौहान, हरि अरोड़ा, कृष्ण लाल बाजवा रेखा शर्मा, सुनीता शर्मा, साक्षी गोपाल, नीलम शर्मा, पूनम अरोड़ा, पद्मा शर्मा, तान्या अरोड़ा, शकुंतला शर्मा, अनु शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तकः प्रो. सोमनाथ

Fri Sep 9 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तकः प्रो. सोमनाथ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणवी चित्रकला एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी बनेंगी आकर्षण।31 विधाओं में कलाकार देंगे प्रस्तुति। कुरुक्षेत्र, 9 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली […]

You May Like

Breaking News

advertisement