जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में हुआ श्री गणेश अथर्वशीर्ष पाठ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

परम कल्याणकारी है श्री गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, शांतिदायक एवं जीवन के कष्ट दूर करता है : आचार्य लेखवार।

कुरुक्षेत्र, 18 सितम्बर :- ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में श्री गणेश महोत्सव के चलते जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के वेदपाठी विद्यार्थियों एवं ब्रह्मचारियों ने आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के मार्गदर्शन में विधिवत श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया। इस अवसर पर पानीपत से आए यजमान विकास कौशिक ने परिवार के सदस्यों के साथ श्रीं गणेश पूजन के उपरांत भंडारा दिया। आचार्य लेखवार ने बताया कि श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। यह पाठ मन की सारी कामनाओं को पूरा करता है। विघ्नहर्ता और शुभकर्ता गणपति जी की पूजा करने से मनुष्य को जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रह जाती है। उन्होंने बताया कि श्री गणपति जी की पूजा से सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य सब कुछ प्राप्त होता है। रोग और वास्तु दोष दूर करने के लिए भी गणपति जी की पूजा बहुत शुभ फल देने वाली मानी गई है। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत बिना गणपति पूजा के नहीं होती है। आचार्य लेखवार ने बताया कि श्री गणपति जी के अनेक श्लोक, स्तोत्र, जाप हैं जो यदि मनुष्य पढ़े तो उस पर श्री गणपति जी का आशीर्वाद जरूर रहता है। मान्यता है कि श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से मनुष्य की कोई ऐसी कामना नहीं है जो पूरी नहीं हो सकती। वैसे तो इसे प्रतिदिन पढ़ना चाहिए, लेकिन श्री गणेश उत्सव में विशेष रूप से ये पाठ करना चाहिए।
जयराम विद्यापीठ में वेदपाठी श्री गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:जन्म-शताब्दी वर्ष में शिद्दत से याद किये जाएंगे मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ

Sat Sep 18 , 2021
जन्म-शताब्दी वर्ष में शिद्दत से याद किये जाएंगे मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ के. आसिफ जन्‍म शताब्‍दी देश ने सिनेमा के सरताज को भुला दिया तो भी इटावा जिले ने आज भी सहेज रखी है यादें – 25 सितंबर को के. आसिफ को याद करेगी उनकी जन्‍मभूमि, होंगे विविध आयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us