श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा श्री गणेश संकट चतुर्थी का पूजन

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा श्री गणेश संकट चतुर्थी का पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान शिव पार्वती नंदन की शरण में मिलती है हर संकट से मुक्ति : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 7 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में 9 अप्रैल को भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मार्कंडेय के साथ ही भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती नंदन भगवान गणेश की अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया जाएगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पंचांग के अनुसार वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकट चतुर्थी मनाई जाती है। विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता तथा सुखकर्ता माना गया है। उनकी शरण में आने के बाद जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। विधि-विधान से गणेश जी का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती है व उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ - आजमगढ़ प्रदेश एवं देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है-योगी आदित्यनाथ

Fri Apr 7 , 2023
🛑 संगीत महाविद्यालय आने वाले दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में ही नही, बल्कि विश्व में अपनी पहचान बनायेगा – अमित शाह 🛑 योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराधमुक्त एवं भयमुक्त बनाने का कार्य किया – अमित शाह ⭕ आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में […]

You May Like

Breaking News

advertisement