फिरोजपुर के लगभग सभी मंदिरों में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा भावना से मनाया गया

फिरोजपुर के लगभग सभी मंदिरों में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा भावना से मनाया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 02 अप्रैल 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

    फिरोजपुर के लगभग सभी मंदिरों में श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भावना से मनाया गया। हजारों की गिनती में लोगों ने मंदिरों में नत मस्तिक हो कर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

       श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम), श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर मोहल्ला सचदेवा, श्री बालाजी धाम फिरोजपुर एवं श्री सीताराम हनुमान सेवा संघ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बड़े ही धूमधाम से श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। 

         श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में श्री दविंदर बजाज, प्रधान की अध्यक्षता में मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा लगभग एक हफ्ता पहले से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारी कर ली थी जो देखने योग्य थी, सैकड़ों लोग मंदिर में नतमस्तक हुए और श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 6:00 बजे मंदिर प्रिया आंगन से अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई और सायं 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक संकीर्तन हुआ। संकीर्तन के उपरांत 11 बार श्री हनुमान जी चालीसा के पाठ किए गए। भगवान को भोग लगाने के उपरांत सारी संगत में कई तरह के प्रसाद वितरण किए गए। लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के सहयोगियों और गण मान्य व्यक्तियों को श्री राम दरबार के स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।गणमान्य अतिथियों में श्री सुमीर मित्तल प्रसिद्ध उद्योगपति, अनिरुद्ध गुप्ता सीईओ ग्रुप आफ डीसी मॉडल स्कूल, आंशु बांगड़, रिंकू ग्रोवर, प्रधान म्युनिसिपल कॉरपोरेशन फिरोजपुर, चंदन (चंदू) समाज सेवक, डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉ गोराया इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी को मंदिर कमेटी सदस्यों की ओर से माता रानी की चुनरी ओढ़ कर सम्मृत चिन्ह भेंट किए गए।

      दविंदर बजाज मंदिर कमेटी के प्रधान, पंडित अश्वनी शर्मा (सीटू) प्रदीप नंदा ने अपने मधुर आवाज में सुंदर-सुंदर बालाजी के भजन प्रस्तुत किये। भजनों को सुनकर पंडाल में सैकड़ों लोग मंत्र मुग्ध और नाचने को मजबूर हो गए।

       आरती के उपरांत श्री हनुमान जी को भोग लगाकर सारी संगत में प्रसाद वितरण किया गया और मंदिर के प्रधान ने आई हुई संगत का तहे दिल से धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਹਨੁਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਉਤਸਵ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਅਤੇ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ

Fri Apr 3 , 2026
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 02 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

Breaking News

advertisement