प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शान्ति के लिए किया गया श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शान्ति के लिए किया गया श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन

अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्य 02 अगस्त महामाई के जागरण की कर रहें तयारी

फिरोजपुर 30 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में अमृतवेला सदस्यों द्वारा विश्व शान्ति के लिए हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया गया जिसमें सभी शहर निवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साह जनक बना दिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगदीश मक्कड़, हरि ओम शर्मा, साजन वर्मा, राजू, संजीव पूजा हांडा और हेमंत स्याल, भुवन जोशी ने अपने लॉन्च हो रहें नए भजन बाबा श्याम गाया सुन्दर भजनों/भेटों का गुणगान किया।

  इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज जी ने विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की प्रदीप चानना नें सभी सदस्यों क़ो 2 अगस्त अष्टमी के जागरण का निमत्रण दिया और अपने प्रवचनों में कहा विश्व में जो युद्ध जैसे हालात चल रहे हैं कि उसको देखते हुए सभी मंदिरों की कमेटियों को हर मंगलवार को हनुमान जी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन करना चाहिए, क्योंकि हनुमान जी कलयुग के देवता हैं और हनुमान जी के नाम के स्मरण मात्र से ही सभी संकटों का नाश होता है। ऐसा प्रभु श्री राम जी से हनुमान जी को वरदान प्राप्त है। इस अवसर पर प्रवेश कुमार, संजीव नरूला, कल्पना भारद्वाज, सुनीता कटारिया और अधिक संख्या में बच्चों और बूढों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महावीर दल मंदिर फिरोजपुर छावनी में महिला मंडल ने मिलजुल कर तीज का त्यौहार बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया

Thu Jul 31 , 2025
महावीर दल मंदिर फिरोजपुर छावनी में महिला मंडल ने मिलजुल कर तीज का त्यौहार बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया (पंजाब) फिरोजपुर 30 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= महावीर दल मंदिर बाजार नंबर एक फिरोजपुर छावनी में महिला मंडल ने मिलजुल कर तीज का त्यौहार मनाया।महिला मंडल की प्रधान पूनम […]

You May Like

Breaking News

advertisement