हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2022 के लिए श्री हनुमंत पूजन एवं ध्वजारोहण

जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2022 के लिए श्री हनुमंत पूजन एवं ध्वजारोहण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान बनेंगे गीता जयंती महोत्सव 2022 के साक्षी एवं विघ्नहर्ता।  
तीन दशक से भी अधिक वर्षों से श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव पर होते हैं भव्य आयोजन।  
ध्वजारोहण में शामिल होंगे संत महापुरुष तथा भारी संख्या में श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 25 नवम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव 2022 का शुभारम्भ हो चूका है। इसके लिए भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आह्वान कर भूमि पूजन भी किया जा चुका है और विद्यापीठ की भव्य सजावट की गई है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव 2022 का शुभारम्भ हो चुका है। आज कुरुक्षेत्र की पहचान में भी जयराम विद्यापीठ का विशेष योगदान है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने बताया कि हरवर्ष की भांति भगवान श्री राम के प्रिय भक्त वीर हनुमान की कृपा से श्री हनुमत पूजन एवं ध्वजारोहण 26 नवम्बर को होगा। उन्होंने बताया कि वीर हनुमान महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण तथा अर्जुन के रथ पर हाथ ध्वज लेकर साक्षी बने थे, उसी प्रकार हरवर्ष गीता जयंती महोत्सव पर श्री हनुमत पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान गीता जयंती महोत्सव के साक्षी होने के साथ विघ्नहर्ता होते हैं। ब्रह्मचारी ने बताया कि पिछले करीब चार दशक से 2 दिसम्बर को पूर्व गुरु परम्परा के अनुसार मंदिरों की वार्षिक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं विधिवत पूजन होगा।  उन्होंने बताया 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नए स्वरूप एवं नए अंदाज से आयोजित होंगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के करीब 80 स्कूलों से 4 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह बच्चे गीता से संबंधित श्लोकोच्चारण, गीता से संबंधित पेंटिंग, भजन व गीता से संबंधित कोरियोग्राफी इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथा व्यास भागवत भास्कर आचार्य श्याम भाई ठाकर पोरबंदर गुजरात वाले होंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व कथा स्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि विशाल सामूहिक विवाह समारोह तथा हास्य कवि सम्मेलन 2 दिसम्बर को होगा। 4 दिसम्बर को गीता जयंती समारोह के समापन पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गीता जयंती के अवसर पर ही 121 ब्रह्मचारियों द्वारा नियमित गीता पाठ तथा गीता यज्ञ होगा। ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी संस्थाएं बाहर निकल कर गीता जयंती महोत्सव को दीपावली उत्सव की भांति बनाएं। विद्यापीठ में इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत आयुक्त टी.के. शर्मा, के.के. कौशिक एडवोकेट, डी.के. गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, पवन गर्ग, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, विनोद कुमार, सुनील गोरी इत्यादि मौजूद थे।
श्री जयराम विद्यापीठ में जानकारी देते हुए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की हाइटेक प्रदर्शनी में नजर आएगी हरियाणा के विकास की तस्वीर

Sat Nov 26 , 2022
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की हाइटेक प्रदर्शनी में नजर आएगी हरियाणा के विकास की तस्वीर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 नवंबर को करेंगे राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन।30 विभागों की तरफ से रखे जाएंगे आधुनिकतम मॉडल।महानिदेशक […]

You May Like

Breaking News

advertisement