श्री जयराम संस्थाएं देशभर में कर रही हैं संस्कृत का प्रचार प्रसारविद्यापीठ में शुरू हुआ पंजीकरण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 14 जून : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी पिछले करीब तीन दशकों से भारतीय संस्कृति व संस्कारों के साथ संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में ही देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत महाविद्यालयों एवं संस्कृत विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में संचालित श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि श्री जयराम शिक्षण संस्थानों में हजारों विद्यार्थी संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हजारों विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर देश विदेश में उच्च पदों पर पहुंच चुके हैं। कई विद्यार्थी तो सरकार में उच्च प्रशासनिक पदों पर भी आसीन हैं। डा. भारद्वाज ने बताया कि बहुत से विद्यार्थी संस्कृत में वेदों एवं शास्त्रों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षक के तौर पर संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2024 -25 में विभिन्न कक्षाओं के लिए श्री जयराम विद्यापीठ में पंजीकरण प्रारम्भ किया गया है। डा. भारद्वाज ने बताया कि जो विद्यार्थी उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11 वीं), उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12 वीं) एवं शास्त्री प्रथम वर्ष (बी.ए.) में प्रवेश लेना चाहते हैं वे इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीकरण श्री जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में करवा सकते हैं।
श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणबीर भारद्वाज ब्रह्मचारियों के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी : दत्तात्रेय

Fri Jun 14 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में“तकनीकी और कौशल शिक्षा की परिवर्तनकारी गतिशीलता” पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।देश- दुनिया के 87 विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने हिंदी में प्रस्तुत किए तकनीक आधारित शोधपात्र। पलवल : हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि तकनीक और कौशल देश के […]

You May Like

advertisement