श्री खाटू श्याम महोत्सव-दिल की बात सांवरे के साथ एवं अमृतमय भंडारा 19 को

श्री खाटू श्याम महोत्सव-दिल की बात सांवरे के साथ एवं अमृतमय भंडारा 19 को।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

श्री खाटू श्याम जागरण की सभी तैयारियां पूरी, खाटू श्याम दरबार रहेगा आकर्षण का केंद्र।

कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर : समस्त श्याम प्रेमी परिवार, कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम महोत्सव- दिल की बात सांवरे के साथ एवं अमृतमय भंडारे का आयोजन 19 नवंबर को श्री गीता धाम परिसर में होगा। श्याम प्रेमी अजय गोयल, अरुण गोयल व अनुज सिंगला ने बताया कि रविवार सायं 5:30 से से रात्रि 12 बजे तक होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में कोलकाता से भजन गायक शुभम- रूपम सहित अबोहर से मयंक अग्रवाल और जयपुर से संजय पारिख खाटू श्याम जी का अपनी मधुर आवाज में गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में लाडवा के समाज सेवी संदीप गर्ग मुख्यातिथि होंगे। अति विशिष्ट अतिथि में भाजपा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान शामिल किए गए हैं, वहीं विशिष्ट अतिथि में सुरेंद्र सुधा, वंदन जैन, हरदीप सिंह और नवकेतन गोयल शामिल होंगे। श्याम दरबार में पंकज गुप्ता, संजीव सिकरी और संजीव सिंगला मुख्य यजमान होंगे जबकि समाजसेवी मूलचंद गर्ग और मोहित तायल ज्योति प्रज्वलन करेंगे। समारोह की अध्यक्षता अशोक गर्ग और डिंपल गर्ग करेंगे। कार्यक्रम में कृष्ण चंद को ज्योत सेवा, अनिल गर्ग व रोविल गर्ग को छप्पन भोग सेवा, महावीर मंढान व शैंकी गर्ग को चूरमा भोग, विनय गुप्ता को चंवर सेवा, डा. पवन बंसल को तिलक सेवा, विकास शर्मा को जल सेवा, अश्विनी जैन को इत्र सेवा, साजन गुप्ता को फ्रूटी प्रसाद सेवा, डीपी चौधरी व निर्मल सैनी को पूजन सामग्री, अनिता वालिया को पुष्प वर्षा, प्रदीप रोड़ को पंडाल सज्जा, अंजलि मारवाह को फल सेवा और प्रेरित मनचंदा को शृंगार सेवा प्रदान की गई हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा

Sat Nov 18 , 2023
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नगर निगम की बिल्डिंग का काम बीच में लटकाने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के दिए आदेश। चंडीगढ़ 17 नवंबर :विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को […]

You May Like

advertisement