अष्टमी पर श्री कृष्ण जन्म बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया
नगर क्षेत्र के मन्दिरो में भी जन्माष्ठमी का पर्व मनाया गया
घर घर हुई जन्मोत्सब पर पूजा पाठ
नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी जय हो नंद लाल की
कोंच(जालौन) देवकी नंदन भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन माह भाद प्रद की आठे को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है इसी को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र में सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखी लोग जन्माष्ठमी को लेकर बाजार में खूब खरीददारी करते रहे इसी जन्माष्ठमी पर नगर के श्री कल्याण राय मन्दिर श्री द्वारकाधीश मन्दिर कांच के मंदिर मुरली मनोहर मन्दिर श्री अवध विहारी मन्दिर यादवेश्वर मन्दिर सहित कई मंदिरों में शाम से देर रात तक जन्माष्ठमी पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन बड़े विधिविधान के साथ मनाया गया जन्म होते ही गोले दागकर खुशी मनाई गई और महिलाओं द्वारा मगंल गीत गाये गये जन्म के बाद भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर लोगो को शुद्ध घी से निर्मित सितोरा पंजीरी खीरा और पन्चामृत वितरित किया गया और घर घर मे भी श्री भगवान श्री कृष्ण महाराज के जन्म दिन पर सुंदर सजावट के हाथ जन्मोत्सब का कार्यक्रम मनाया गया घरो में महिलाओं द्वारा बधाई गीत गाकर आशी र्वाद लिया जन्मदिन पर घर घर कई प्रकार के खाने पीने के व्यंजन बनाये गये घर घर श्री कृष्ण जन्मदिन पर बच्चों द्वारा केक काट कर खुशी मनाई गई वही कांच के मंदिर पर पुजारी लउ बाबा ने पूजन अर्चन कर जन्मदिन मनाया यहां पर पत्रकार जितेंद कुशवाहा संजय अग्रवाल राजू अग्रवाल मोहित श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुशवाह अवधेश कुशवाहा अनिरुद्ध कुशवाहा राम कुमार अहिरवार शिब्बू पटेल शिवकरन सविता अमित कुशवाहा रवि पटेल गोलू कुशवाहा हिमांशु कुशवाहा नीरज चन्देल आदि लोग मोजूद रहे