हरिओम मंदिर में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – विशेष नाथ गौड़।
दूरभाष – 94161 91877

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन।

कुरुक्षेत्र : शास्त्री नगर स्थित हरिओम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी लडियों से सजाया गया। शास्त्री नगर सुधार सभा के प्रधान जितेंद्र शर्मा व सचिव सुभाष अरोड़ा ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। रात्रि के समय मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर मंदिर सभा में मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर के पुजारी अरूण मिश्र ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। कार्यक्रम समापन पर शास्त्री नगर सुधार सभा के प्रधान जितेंद्र शर्मा, सचिव सुभाष अरोड़ा, कैशियर प्रवीण गोयल, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, सदस्य पवन गुप्ता, विपिन गुप्ता व विमल गर्ग ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पवन गुप्ता ने बताया कि मंदिर में हर साल जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर आनंद महाजन, बलदेव पुंज, वीरेंद्र शौरी, राकेश सूरी, विमल गर्ग, दीपक बंसल सहित कई कॉलोनवासी मौजूद रहे।
हरिओम मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा को लगा झटके पे झटका, वार्ड-1 की निवर्तमान पार्षद बिमला गाबा व परिजनों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन।

Tue Aug 27 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – विशेष गौड़।दूरभाष – 94161 91877 पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में अहंकारी भाजपा नेताओं ने जनता को अपमानित करने का काम किया : अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भाजपा को झटके पे झटका लगने का सिलसिला जारी है। आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement