श्री राधे सुविकाश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : सैक्टर-7 स्थित श्रीराधे सुविकाश्रम में वीरवार देर सांय श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में संगीतमय सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण महिमा बताते हुए अध्यक्ष विनोद खुराना ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ फिर भी उन्होंने अपने कर्मों द्वारा संपूर्ण विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हुए श्रीमद् भगवत गीता के उपदेश द्वारा प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कर्म द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने की शिक्षा दी। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें श्री कृष्ण के मधुर भजन सुनाए गए। कार्यक्रम में नगर पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, सुदर्शन खुराना, राजीव शर्मा, कपिल खुराना, सुरेश अरोड़ा, प्रदीप, समीर, संजय, मुकेश, विमला, दुर्गा, पूनम, कविता, किरण, सुदेश, स्मृति, पूजाली, सांची, कान्या, रुचि, अंजू, नीलम, मेघा, नीतू अरोड़ा और कनिष्का शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्नत भारत सेवाश्री संगठन देगा भारत के दिव्य रत्नों को अवार्ड

Fri Aug 19 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा की बेटी प्रख्यात लेखिका डॉ० संजीव कुमारी को मिलेगा शिक्षा रत्न।अधिवक्ता संदीप कुमार को समाज में जनचेतना संचार हेतु किया गया चयनित।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा सहित हरियाणा से कई प्रख्यात शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित। दिल्ली […]

You May Like

advertisement