वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
छात्र-छात्राओं ने अनेक सुंदर प्रस्तुतियां देकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जय राम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा मनाया गया। स्कूल परिसर में बाल गोपाल श्री कृष्ण का झूला डाला गया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल एवं अध्यापिकाओं ने भगवान श्री कृष्ण का विधिवत पूजन किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनेक सुंदर प्रस्तुतियां देकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। बारहवीं कक्षा की छात्रा रितिका ने संबोधन में भगवान श्री कृष्ण के जन्म और लीलाओं के बारे में बच्चों को बताया। संगीत अध्यापक घनश्याम और नन्हे बच्चों ने अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायण समूह गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। स्कूल छात्राओं ने रंग बिरंगी पोशाकों में मीठी रस से भरी राधा रानी लागे गीतों पर कोरियोग्राफी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों को बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म हमें कर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सामान्य मानव उनके गुणों का वर्णन करने में समर्थ नहीं है। इस मौके पर निदेशक एस.एन. गुप्ता, जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, कविता, वंदना, रमा, मृदुला रावत इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
जयराम पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण पूजन करते हुए व बच्चे प्रस्तुति देते हुए।