श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज सर्वसम्मति से बने भारत साधु समाज हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष

संत समाज में ज्ञान का प्रचार कर मानव को सत्य व धर्मका मार्ग दिखाते है : श्रीमहंत बंसीपुरी

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी)17 जनवरी : शहर के प्राचीन श्रीस्थाणेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में भारत साधु समाज के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में हरियाणा के संतों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारत की अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए संतों ने भारत साधु समाज हरियाणा प्रदेश के गठन पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा सर्वसम्मति से श्रीमहंत बंसीपुरी जी महाराज को भारत साधु समाज हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष मनोनित किया गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत बंसीपुरी जी महाराज को मनोनयन पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दी।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज के साथ हरिद्धार से पधारे राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत साधुसमाज महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज,भारत साधुसमाज उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी सत्यव्रतानंद गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड स्वामी प्रज्ञानंद गिरी
श्रीमहंत बंसीपुरी जी का अभिनंदन करते संत। महाराज, स्वामी भैरवानंद गिरी आदि ने श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी मनोनित किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री के रूप में बड़ा उदासीन अखाड़ा से महंत महेश मुनि, स्वामी हरिओम दास को प्रदेश उपाध्यक्ष,महंत लक्ष्मी नारायण पुरी को प्रदेश कार्यालय सचिव, महंत राम अवतार दास को प्रदेश कोषाध्यक्ष,महंत ओम गिरी को प्रदेश सहसचिव, महंत गुरुभगत सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष,महंत महेशपुरी को कार्यकारिणी सदस्य, महंत भीमपुरी को कार्यकारिणी सदस्य, महंत सर्वेश्वरी गिरी को कार्यकारिणी सदस्य, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
इस मौके पर भारत साधुसमाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपरांत श्रीमहंत बंसीपुरी ने कहा कि संत समाज में ज्ञान का प्रचार कर मानव को सत्य व धर्म का मार्ग दिखाते हैं। संतों का मुख्य कर्त्तव्य धर्म के प्रचार-प्रसार तथा देश की संस्कृति को बचाए रखने व समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देना महत्वपूर्ण होता है। समाज में फैली बुराइयों को लेकर साधु समाज चिंतित है। योगेश्वर भगवान ने जिस धरा पर गीता का उपदेश दिया, उस धरा से सहयोगियों के साथ मिलकर भारत साधु समाज हरियाणा के रूप में अपने संकल्पों को गति देंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में अन्य संत मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मलीन त्यागमूर्ति श्री गणेशानंद गिरि जी महाराज का निर्वाण दिवस कृष्णधाम में विशाल भंडारा आयोजित

Sat Jan 17 , 2026
ब्रह्मलीन त्यागमूर्ति श्री गणेशानंद गिरि जी महाराज का निर्वाण दिवस कृष्णधाम में विशाल भंडारा आयोजित श्री महाभारतीय संस्कृति अनुसंधान न्यास कुरुक्षेत्र द्वारा निर्वाण महोत्सव पर हवन यज्ञ भंडारे में संत समाज रहा मौजूद। कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 17 जनवरी : कुरुक्षेत्र के श्री कृष्णधाम परिसर में श्री महाभारतीय संस्कृति अनुसंधान न्यास […]

You May Like

advertisement