हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सांसद, विधायक, पुलिस अधीक्षक एवं सी.ई.ओ. कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को किया सम्मानित।
कुरुक्षेत्र, 13 नवम्बर : पूर्वांचल के लोगों ने कोरोना महामारी से राहत के बाद धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चार दिन तक छठ महापर्व उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया। ब्रह्मसरोवर पर हजारों हजारों लोगों ने छठ पर्व का पूजन किया। श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी व करनाल प्रभारी सुनील राय के नेतृत्व में पूर्वांचल समाज के लोगों ने इस वर्ष के भव्य छठ महापर्व के आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार एवं सी.ई.ओ. कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अनुभव मेहता का आभार व्यक्त किया।श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के पदाधिकारियों ने सांसद, विधायक, पुलिस अधीक्षक एवं सी.ई.ओ. कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को उनके कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनील राय के साथ संस्था के प्रधान राजीव राय, पूजा प्रधान उमेश साहनी,महासचिव देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, मंडी प्रधान राम पवित्र, अनिल पासवान सलाहकार, दिनेश कुमार, रिंकू शाक्य, कपिलेश्वर, टुनटुन, विनोद यादव तरावड़ी, वशिष्ठ साहनी, सुनील आदि लोग भी मौजूद थे।