श्री राकेश पाठक एवं नीलम पाठक ने श्री दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में भक्ति भजन ग्रुप द्वारा घर में सुख समृद्धि के लिए करवाया सत्संग

(पंजाब) फिरोजपुर 24 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री राकेश पाठक डायरेक्टर पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी फिरोजपुर एवं नीलम पाठक रिटा: फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर भारत सरकार मिनिस्ट्री आफ इनफॉरमेशन एवं ब्रॉडकास्टिंग ने अपने गृह निवास पर श्री दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर घर की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों द्वारा सत्संग करवाया। भक्ति भजन के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल जी ने माता रानी की सुंदर-सुंदर भेंटें प्रस्तुत की। श्री राकेश पाठक, गौरव अनमोल एवं अशोक कक्कड़ ने बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु नाचते पर मंत्रमुग्ध हो गए। श्री धर्मपाल बंसल जी ने बताया कि हमारी संस्था सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार में अगर सर भक्ति भजन ग्रुप की ओर से बिल्कुल फ्री में सत्संग करने की सेवा प्रदान की जा रही है। कोई भी हमसे संपर्क करके इसका लाभ प्राप्त कर सकता है। अगर थाली में चढ़ावे के तौर पर कोई माथा टेकता है तो वह धनराशि गरीब कन्याओं की पढ़ाई पर खर्च की जाती है।

      इस अवसर पर पंडित अश्वनी शर्मा सीनियर एडवोकेट, महेंद्र पाल बजाज, राजू खट्टर, हेमंत सियाल और गणमान्य व्यक्तियों के साथ श्रीमती किरण बंसल, आशा शर्मा एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमेटी कुआं हिंदू कबाड़ी मंदिर अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी द्वारा 26 ,27 एवं 28 फरवरी 2026 को किया जा रहा भव्य गौ कथा का आयोजन-सुनील गोयल (शीला)

Wed Feb 25 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 24 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= कमेटी कुँआ हिन्दू कबाड़ी मंदिर, अड्डा लाल कुर्ती, फिरोजपुर छावनी द्वारा दिनांक 26, 27 एवं 28 फरवरी 2026 को सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक दिव्य गौ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध गौकथा […]

You May Like

advertisement