दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा श्री राम कथा का भव्य तरीके से हुआ समापन

(पंजाब) फिरोजपुर 06 जून 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

स्थानीय रथग्राउंड,ढालपुर,
कुल्लू में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री राम कथा के समापन दिवस के पूजन में सुरेश अवस्थी और हितेन्द्र कुमार शर्मा के परिवार ने भाग लिया। कथा वाचन करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी ने सुंदरकांड प्रसंग को बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। साध्वी जी ने कि कहा भक्त हनुमान जी की लंका तक की यात्रा भक्तों की भक्ति को प्राप्त करने की यात्रा है।यह यात्रा सरल नहीं अपितु बहुत ही कठिन हुआ करती है।

   आलस, तृष्णा, ईर्ष्या इत्यादि रुकावटें इस मार्ग पर कदम-कदम पर रहती है।

किंतु एक भक्त को यह बाधाएं कभी बांध नहीं पाती, क्योंकि भक्त सदा प्रभु के चिंतन का सुरक्षा कवच लेकर चलता है। इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने कहा कि प्रभु का लंका में जाकर रावण का वध करना प्रतीक है असत्य पर सत्य एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का। साध्वी जी ने कहा आज इतने वर्ष पश्चात भी रावण का पुतला जलाया जाता है, लेकिन क्या समाज से बुराई का नाश हो गया है ? नहीं,समाज की स्थिति में कोई बदलाव दिखाई दे रहा। वास्तव में रावण हमारे भीतर की बुराई का प्रतीक है और जब तक हमारे भीतर से इसे खत्म नहीं किया जाता तब तक समाज की दशा सुधरने वाले नहीं हैं। श्री राम जी का रावण के विरुद्ध युद्ध करना हमें हर विपत्ति का सामना करना भी सिखाता है। कथा में सन्त समाज द्वारा सुन्दर भजनों का गायन किया गया।स्वामी धीरानंद जी द्वारा सभी सहयोगी सज्जनों और संस्थाओं का धन्यवाद किया। राजपरिवार कुल्लू से दानवेन्द्र सिंह जी ने अपनी माता जी के साथ कथा व्यास का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

   पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम लता ठाकुर ने संत समाज को हिमाचली टोपी पहनाकर उनका अभिनंदन किया,बुद्धराम ने भी संत समाज को वस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कथा का समापन मंगल आरती से किया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश वर्मा,सचिन, महिंदर चावला, सुरेन्द्र मेहता आदि ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्चा-खर्चा सरकार यानी ‘खर्चा करो, पर्चा आउट करो’ नीति पर चल रही बीजेपी : दीपेन्द्र हुड्डा

Sun Jun 7 , 2026
मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा सहित यूथ कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सामूहिक रूप से लिया हिरासत में हजारों की भीड़ तो तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बरसाई लाठियाँ, वॉटर कैनन से पानी की बौछारें मारी।नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement