तलवंडी राणा स्थित श्री शालीग्राम गौधाम गौशाला ने बेसहारा गायों को गोद लेने का लिया निर्णय

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मेयर गौतम सरदाना ने किया गौशाला का निरीक्षण।

हिसार 10 अक्टूबर : निकटवर्ती गांव तलवंडी राणा में सिथत श्री शालीग्राम गौधाम गौशाला ने बेसहारा गाय माता को गोद लेकर प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया है। श्री शालिग्राम गौधाम गौशाला के प्रधान मोहित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए निर्णय अनुसार आज गौशाला में नगर निगम मेयर गौतम सरदाना को आमंत्रित करके गौशाला का अवलोकन करवाया गया और बिना दूध की बेसहारा गौतामा को गौशाला के लिए गोद लेने का आवेदन सौंप गया। मेयर गौतम सरदाना ने पूरी गौशाला की कार्यकारिणी सदस्यों के साथ गौशाला का निरीक्षण किया व गौशाला में उपिस्थत गौमाता के लिए गुड़ व दलिया की सवामीणी लगा कर गौमाता को खिलाई। इस मौके पर मेयर गौतम सरदाना ने गौशाला समिति द्वारा की पुनीत पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेहसारा गौमाता को गोद लेकर उनकी सेवा करने की यह पहल नि:स्वार्थ भावना की सेवा की मिसाल है। शास्त्रों के अनुसार बेसहारा गौमाता व घायल गाय की सेवा करने से चारों धाम की यात्रा का फल मिलता है। गाय को हमारे हिन्दू धर्म में माता का दर्जा यूं नहीं दिया गया है गाय के दूध से लेकर गौमूत्र सभी बेहद गुणकारी होता है। इस अवसर पर प्रधान मोहित गुप्ता ने मेयर गौतम सरदाना को बताया कि इस समय गौशाला में 555 बेसहारा गौमाता बिना दूध वाली व नंदी हैं जिनकी प्रतिदिन कार्यकारिणी सदस्य अपनी देखरेख में सेवा करते हैं।
इस अवसर पर अश्विनी गर्ग, बजरंग जिंदल, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, मुकेश गुप्ता, संजय डालमिया, विजय गर्ग, दयानंद सिंगला, शिव कुमार गोयल, वेद गोयल, राजेश बंसल, मनाज अग्रवाल, धर्मेंद्र गोयल आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਕੀਤਾ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਮਾਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ

Sun Oct 10 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 10 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਮਿੰਟ ਪੈਨਸ਼ਨਰਜ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਰ ਮੀਟਿੰਗ ਸ੍ਰੀ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਲਾਲ ਗਾਬਾ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਸਿ਼ਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੇਟ ਸ੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਨਵੀਨਰ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਮੇਘ ਸਿੰਘ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਦੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement